“यह दुनिया बहुत गंभीर है और इसे हास्य के माध्यम से जगाने की जरूरत है। हास्य संसार की सर्वाधिक गंभीर बात है: यदि यह दुनिया हंसना सीख सके तो युद्ध विदा हो जाएंगे, गरीबी विदा हो जाएगी और हिन्दू , मुसलमान और ईसाई विदा हो जाएंगे क्योंकि यह सब एक मजाक है”
हास्य ध्यान
1. घर में कलह होंने के बाद पति ने गुस्से में पंखे से रस्सी का फंदा लटकाया
और स्टूल पर चढ़कर रस्सी को गले में डालने के लिए तैयार हो गया।
पत्नी-जो, कुछ करना है जल्दी करो।
पति-तुम मुझे शांति से मरने भी नही दोगी।
पत्नी-मुझे अभी स्टूल की जरुरत है।
2. पति-पत्नी में झगड़ा हो रहा था।
पति- अब अगर तुमने एक शब्द भी और कहा तो मेरे अंदर का जानवर जाग जायेगा!
पत्नी- ठीक है, ठीक है तुम्हारे अंदर जो जानवर बैठा है उसे जाग जाने दो भला चूहे से भी कोई डरता है। !!!
3. एक पागल आइना देखकर सोचने लगा इसको कहीं देखा है।
थोड़ी देर सोचने के बाद..
ओह तेरी ये तो वही है
जो मेरे साथ उस दिन बाल कटवा रहा था।
4. रमेश- मुझे अपनी पत्नी से दूसरी नजर में ही प्यार हो गया था।
मोहन- पहली नजर में क्यों नहीं?
रमेश- क्योंकि मेरी पहली नजर उसके हीरों के हार पर नहीं पड़ी थी।
5. संता के घर एक बिल्ली रहती थी जिससे वह बहुत परेशान था। एक दिन संता उससे तंग आकर कहीं छोड़कर आ गया पर संता के घर पहुंचने से पहले बिल्ली घर पहुंच गई।
संता दोबारा उसको बाहर छोड़कर आया पर वह फिर से घर पर वापस आ गई। संता को बहुत गुस्सा आ गया और इस बार उसने बिल्ली को बहुत दूर छोड़ दिया। फिर थोड़ी देर बाद अपनी बीवी को फोन किया और पूछा कि क्या बिल्ली घर आ गई है।
बीवी-हां, वह पहुंच गई है।
संता- उससे बोल मुझे आकर ले जाए, मैं रास्ता भूल गया हूं।
6. संता- ये नया मोबाइल कब लिया?
बंता-लिया नहीं.. गर्लफ्रेंड का उठाया है।
संता-क्यों?
बंता-वो रोज कहती है कि तुम मेरा फोन नही उठाते..
आज मौका देखकर उठा लिया।
7. एक बार इंडियन एयरवेज अपने जहाज को कलर करवाने का ठेका देना चाहती थी। तीन युवक सामने आये। एक ने कहा कि मैं इसे रंगने के 5 लाख रूपये लूंगा दूसरे ने कहा कि मैं इसे रंगने के 4 लाख रूपये लूंगा।
तब हमारे संता सिंह आए। उन्होंने जहाज को आगे पीछे से देखा और बोले मैं इसे रंगने के सिर्फ 5 सौ रूपये लूंगा।
तब एयरवेज के मैनेजर बोले कि तुम इतने कम में कैसे रंग करोगे। तब संता सिंह बोले ये दोनों तो बेवकूफ है जब हवाई जहाज आसमान में चला जाता है तब छोटा हो जाता है मैं सीढ़ी लगाकर कलर कर दूंगा।

JABARDAST
ReplyDelete